Ram Darbar Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या में ‘राजा राम’ की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू, CM योगी उतारेंगे आरती

अयोध्या के राम मंदिर में आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ये प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी। राम मंदिर में राम दरबार समेत आज 7 मंदिरो में प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज के इस कार्यक्रम के लिए पूरी अयोध्यानगरी सजधज कर तैयार है। अयोध्या की सड़कों, गलियों और मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आज भगवान राजा राम के राम दरबार की प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी भी गंगा दशहरा के मौके पर हो रही इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
सज गया राम दरबार
गंगा दशहरा पर आज अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसको लेकर पूरा अयोध्या जगमग है। हर ओर भगवान राम का जयघोष हो रहा है। राम भजन की आवाज गूंज रही है। पिछले तीन दिनों से प्राणप्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है।
राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
करीब डेढ़ साल पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा हुई थी और आज 5 जून को राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।