खेल-खिलाड़ी
LSG vs DC: इकाना स्टेडियम में दर्शकों की लड़ाई, VIDEO वायरल

LSG vs DC मैच के दौरान BRSABV Ekana Cricket Stadium में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दर्शकों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे, जिससे स्टेडियम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना के दौरान आसपास बैठे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी सीट छोड़कर दूर हट गए। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और विवाद कर रहे लोगों को अलग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



