उत्तर प्रदेश
16 September Ka Mausam: पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 सितंबर को छिटपुट बारिश की संभावना है। एनसीआर से सटे कुछ इलाकों में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है।
गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जैसे पश्चिमी यूपी के सीमावर्ती जिलों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी 15 से 17 सितंबर के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।



