मनोरंजन
Ben Affleck की ‘Animals’ का ट्रेलर रिलीज, Netflix पर 9 अक्टूबर को होगी रिलीज


‘Animals’ की कहानी एक लॉस एंजिलिस मेयर पद के उम्मीदवार और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके बेटे का अपहरण हो जाता है, जिसके बाद परिवार के सामने फिरौती जुटाने और बेटे को बचाने की चुनौती आती है। इस संकट के बीच उनके निजी और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई पहलू सामने आते हैं।
फिल्म में Ben Affleck के साथ Kerry Washington, Gillian Anderson और Steven Yeun भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। Affleck ने फिल्म का निर्देशन किया है और Connor McIntyre तथा Billy Ray के साथ इसकी कहानी/स्क्रीनप्ले पर काम किया है।
‘Animals’ 9 अक्टूबर 2026 को Netflix पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को चुनिंदा सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा।