खेल-खिलाड़ी

Asian Games 2026: पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराया, सेमीफाइनल में एंट्री

पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच एशियन गेम्स 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा। मैच को घटाकर 11 ओवर प्रति पारी किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को आसान जीत नहीं मिली। एक समय मुकाबला थाईलैंड की ओर जाता हुआ नजर आया, लेकिन पाकिस्तान ने अंतिम ओवरों में वापसी की। पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 92 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

पाकिस्तान की जीत में कप्तान फातिमा सना की भूमिका अहम रही। पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले बांग्लादेश भी बारिश के कारण चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अब एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर और साफ हो गई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button