चार हाई कोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

केंद्र सरकार ने चार हाई कोर्ट में 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, झारखंड हाई कोर्ट, कर्नाटक हाई कोर्ट और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट शामिल हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट में निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को जज नियुक्त किया गया है। वहीं संजय शर्मा, भारत पराशर, डॉ. अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को अतिरिक्त जज बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाई कोर्ट में यश पाल बॉर्नी को जज नियुक्त किया गया है। झारखंड हाई कोर्ट में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को जज के तौर पर नियुक्ति मिली है।
वहीं कर्नाटक हाई कोर्ट में उषा रानी, केएस भरत कुमार और नेराले वीरभद्रैया भवानी को अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की सिफारिश सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर 2026 की बैठक में की थी।
सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम वेबसाइट पर 10 सितंबर 2026 को इन चारों हाई कोर्ट के लिए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी अलग-अलग प्रस्ताव दर्ज हैं। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई।



