उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

ग्रेटर नोएडा में UP International Trade Show 4.0 का शुभारंभ, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को UP International Trade Show 2026 के चौथे संस्करण का आगाज हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

UPITS 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस संस्करण में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों, 1.5 लाख से ज्यादा B2B खरीदारों एवं विजिटर्स और 4.5 लाख से अधिक सामान्य दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के MSME, निर्यातकों, कारीगरों, स्टार्टअप और विभिन्न उद्योगों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने पर जोर दिया गया है। 85 से अधिक देशों के 550 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी प्रस्तावित है।

इस बार One District One Product (ODOP) के साथ One District One Cuisine (ODOC) को भी प्रमुखता दी गई है। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक उत्पादों, व्यंजनों और खाद्य विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

UPITS 2026 में कृषि, ऑटोमोबाइल, डिफेंस, IT, हेल्थ, पर्यटन और रिन्यूएबल एनर्जी समेत कई क्षेत्रों से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम इस संस्करण के पार्टनर देशों में शामिल हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button