उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

UP Road Repair: बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की CM योगी करेंगे समीक्षा

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत, अधिक खराब सड़कों की विशेष मरम्मत और चालू वित्तीय वर्ष की सड़क निर्माण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी।

समीक्षा के दौरान 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली उन सड़क परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी, जो वर्ष 2023-24 या उससे पहले स्वीकृत होने के बावजूद अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इनके लिए आगे की कार्ययोजना पर भी विचार किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, विकास कार्यों के लिए आवंटित 33 हजार करोड़ रुपये में से 51 प्रतिशत धनराशि जारी हो चुकी है, जबकि 41 प्रतिशत राशि योजनाओं पर खर्च की जा चुकी है। बैठक में बजट की प्रगति और बिटुमिन की अतिरिक्त आवश्यकता की भी समीक्षा होगी।

प्रदेश में विशेष मरम्मत वाली 1012 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। बारिश का दौर थमने के बाद इन सड़कों पर काम शुरू किए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री की समीक्षा में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और काम की गति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

बारिश से प्रभावित सड़कों की स्थिति को देखते हुए सरकार का फोकस आवागमन को सुचारु बनाए रखने और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत पर है। इससे जुड़े विभागों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button