प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 138वें एपिसोड में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया। उन्होंने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी। पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का उल्लेख किया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने दिल्ली के 2008 के सीरियल ब्लास्ट, मुंबई के 26/11 हमले और 9/11 आतंकी हमले की बरसी का भी जिक्र किया। उन्होंने देश में चल रहे जनगणना अभियान को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए इसकी प्रगति की जानकारी साझा की।
मन की बात में स्वच्छता को लेकर देशभर में चल रहे जनभागीदारी के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में नदी की सफाई, आंध्र प्रदेश में बावड़ियों और कुओं की सफाई तथा मुंबई में समुद्र तटों की सफाई जैसे अभियानों का जिक्र किया। उन्होंने नशा मुक्त युवा अभियान के तहत युवाओं की भागीदारी पर भी बात की।