Kalki 2 Release Date: प्रभास की फिल्म को करना होगा लंबा इंतजार
नाग अश्विन ने हालिया बातचीत में बताया कि Kalki 2 की नियमित शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले फिल्म की सीमित शूटिंग हो चुकी है। डायरेक्टर ने कहा है कि टीम 2027 के मध्य तक शूटिंग पूरी करने की उम्मीद कर रही है।
रिलीज डेट को लेकर नाग अश्विन ने संकेत दिया है कि फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में आ सकती है। हालांकि अभी निर्माताओं की ओर से कोई निश्चित रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म के बड़े पैमाने पर पोस्ट-प्रोडक्शन को समय देना होगा।
‘कल्कि 2898 एडी’ के पहले भाग में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने वाला दूसरा भाग दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। हाल ही में पहले भाग को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में दो सम्मान भी मिले हैं।



