Flydubai Captain: स्मित की खोपड़ी में फ्रैक्चर

रिपोर्ट के अनुसार, हमले में कैप्टन स्मित मच्छर की खोपड़ी में गंभीर फ्रैक्चर हुआ। उन्हें सऊदी अरब में तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई और डॉक्टरों ने उनकी खोपड़ी की सर्जरी की। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अबू धाबी के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया।
घटना 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की FZ1073 उड़ान में हुई थी। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था और उसमें 170 से अधिक यात्री व चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान के दौरान ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में कैप्टन पर हमला किया, जिसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे आया।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने अंदर पहुंचकर कथित हमलावर को काबू किया। विमान में मौजूद अन्य प्रशिक्षित पायलटों ने नियंत्रण संभाला और फ्लाइट की तबुक में सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई।
सऊदी अरब में शुरुआती इलाज के बाद कैप्टन स्मित को अबू धाबी ले जाया गया। भारतीय अधिकारियों ने भी उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखी थी। ताजा रिपोर्टों में उनके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत बताए गए हैं।
घटना की जांच UAE और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। UAE के अधिकारियों ने मामले को कथित आतंकवादी हमले के तौर पर वर्गीकृत किया है, जबकि हमले के मकसद और को-पायलट की पृष्ठभूमि को लेकर जांच जारी है।



