उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा गिरफ्तार

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. रविवार देर रात हुए हमले में पीएसी के दो जवान घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के महायोगी गुरु गोरक्षनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सिरफिरे हमलावर ने मंदिर की सुरक्षा में लगे पीएसी के जवानों पर धारदार हंसिए से हमला बोल दिया. सुरक्षा में तैनात सिपाही गोपाल गौड़ और अनिल पासवान के पैर में गंभीर चोटें आईं हैं. एसएसपी विपिन ताडा सहित अन्य उच्च अधिकारियों ने घायल जवानों को गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन सिपाहियों ने उसे पहले ही पकड़ लिया. हमले में सिपाही गोपाल गौड़ और अनिल पासवान घायल हुए हैं. आरोपी का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी है. उससे पूछताछ की जा रही है. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात हमलावर गमछा में हंसीए लपेटकर लाया हुआ था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर मौजूद पीएसी जवानों के पास जाकर हमलावर उनसे बातचीत करने लगा और अचानक ही गमछे से हंसिया निकालकर हमला कर दिया. जब तक जवान कुछ समझ पाते तब तक एक पीएसी जवान को गंभीर रूप से चोट आ गई थी. इस बीच अन्य जवानों ने बीच-बचाव किया, उसमें एक और पीएसी के जवान को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं.

सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हमलावर को हिरासत में लेकर संबंधित थाने को सौंप दिया है. वहीं, अज्ञात हमलावर से पूछताछ जारी है. आरोपी अहमद मुर्तजा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार हमलावर की हमले की पीछे क्या मंशा थी. माना जा रहा है कि पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश होगा.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button