उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पुलिस बीट प्रणाली सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु नवीन बीट प्रणाली करायी गयी संचालित

गोरखपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा विगत समय में पुलिस बीट प्रणाली को और सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने हेतु जोन के समस्त जनपदों में “नवीन बीट प्रणाली” संचालित करायी गयी है, जिससे बीट पुलिस अधिकारी आम जनता से अच्छी तरह जुड़कर कर उनकी प्रत्येक समस्याओं से अवगत होकर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर सकें तथा उनकी सहायता हेतु उनके पास अल्प समय में ही उपस्थित हो सकें साथ ही अपने क्षेत्र की प्रत्येक परिस्थितियों से भली-भांति अवगत होकर हर संभावित अपराध पर भी अंकुश लगा सकें। इस व्यवस्था के अन्तर्गत महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु महिला बीट पुलिस अधिकारियों की भी नियुक्ति बीट क्षेत्र में करायी गयी है।

उक्त “नवीन बीट प्रणाली” को और सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा पूर्व मे व्यापक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त समस्त जनपदों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी निर्गत किये जाते रहे हैं। “नवीन बीट प्रणाली” तथा निर्गत निर्देशों के क्रियान्वयन का अति सूक्ष्मता एवं गहनता से मूल्यांकन कराने हेतु जोन कार्यालय की टीम मौके पर भेजकर नियमित रूप से भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है, जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

इस प्रणाली के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीट पुलिस अधिकारियों को थाना एवं जनपद स्तर पर प्रत्येक माह सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी के रूप में चयनित किये जाने सम्बन्धी निर्देश भी पूर्व में निर्गत किये जा चुके हैं जिससे भविष्य में और भी बेहतर और सराहनीय कार्य करने हेतु पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन एवं इस निमित्त नवीन उर्जा का संचार होता रहे। इस निर्देश के क्रम में जोन की समस्त जनपदीय पुलिस माह फरवरी, 2023 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले चयनित माह के सर्वोत्तम वीट पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य तथा उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button