रक्षाबंधन 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का खास त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।
साल 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त की सुबह करीब 9:49 बजे तक रहेगी।
राखी बांधने के लिए सबसे शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। ऐसे में बहनें इस अवधि में भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना धार्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 28 अगस्त को भद्रा का प्रभाव नहीं रहने की जानकारी दी गई है।
रक्षाबंधन के दिन पूजा की थाली में राखी, रोली, अक्षत, चंदन, दीपक और मिठाई रखी जा सकती है। भाई को तिलक लगाने के बाद राखी बांधकर आरती की जाती है और मिठाई खिलाई जाती है।
इस साल रक्षाबंधन पर पंचक और चंद्रग्रहण को लेकर भी चर्चा है। हालांकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 28 अगस्त का चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।



