उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश के PDA का असली मतलब-‘पीटना, डकैती डालना और अपहरण करना’: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

'अखिलेश राज में थानों पर था सपाई गुंडों का कब्जा, आज प्रदेश में कानून का राज', धर्मपाल सिंह का अखिलेश पर निशाना

लखनऊ, 22 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के थानों पर सपाई गुंडों का कब्जा था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा केवल परिवार और पैसे वालों की पार्टी है। अखिलेश का पीडीए केवल धोखा है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता अखिलेश राज की अराजकता भूली नहीं है। PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार इसका अर्थ बदलते रहते हैं। जबकि असलियत में अखिलेश के पीडीए का मतलब- ‘पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे’ है।

*’सपा शासन में नकल माफियाओं का था सिंडिकेट’*

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी। परीक्षाओं में नकल माफियाओं का दबदबा था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने नकल माफियाओं के इस सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने का काम किया है। अब प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का माहौल है।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा का मूल चरित्र हमेशा से दलित विरोधी रहा है। जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उनके गुंडे खुलेआम दलितों की बस्तियां जलाते थे। उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। तीसरी बार जनता एनडीए की सरकार बनाएगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button