उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में शारदा नहर में पति पत्नी ने लगाई छलांग, दोनों की मौत, इस वर्ष की थी कोर्ट मैरिज

लखनऊ : राजधानी के मानकनगर थाना अंतर्गत शारदा नहर में शनिवार सुबह शादीशुदा जोड़े ने छलांग लगा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई. नहर में पानी ज्यादा होने की वजह से करीब दो घंटे बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला जा सका. इलाज के लिए दोनों को भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है. दोनों ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी.

गोताखोरों को बुलाया गया : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानकनगर अन्तर्गत शारदा नहर के पास युवक और युवती आकर रुके ओर दोनों शारदा नहर में कूद गए. पानी में कूदने की आवाज सुनकर पुल के आस-पास मौजूद लोगों ने नहर के पास आकर देखा, लेकिन नहर गहरी होने के चलते कुछ नहीं दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर ही मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया. गोताखोरों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को बाहर निकाल दिया. पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर भिजवा दिया.

परिवारवालों के खिलाफ जाकर की थी कोर्ट मैरिज : थाना कृष्णा नगर अंतर्गत रहने वाले बेचालाल ने बताया कि ‘नहर में कूदने वाले युवक गोविंद (30) है तथा लड़की का नाम खुशबू (30) हैं. दोनों ने मई व जून 2023 में परिवारवालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज किया था और शादी बाद से दोनों अलग रह रहे थे.’

डायल 112 पर मिली थी सूचना : एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक, थाना मानक नगर अंतर्गत नहर में एक लड़के और एक लड़की के कूदने की सूचना डायल 112 पर मिली थी. मौके पर जाकर देखने पर एक लड़का और लड़की के पैर के चप्पल और जूते मिले हैं. एक जैकेट पड़ी हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक लड़का और एक लड़की नहर में कूद गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया. युवक कनौसी गांव का रहने वाला है. दोनों ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी. नहर में छलांग लगाए जाने की वजह को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button