उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में साल 2024 के तीसरे दिन हुई झमाझम बारिश, अचानक बारिश के चलते बचते नजर आये लोग

लखनऊ। राजधानी में नये साल के तीसरे दिन बुधवार को अचानक बारिश शुरू हो गई। ये बारिश तब शुरू हुई जब लोग दफ्तर के लिए निकल चुके थे। करीब प्रात: 10 बजे पहले बूंदाबांदी हुई उसके बाद पानी की रफ्तार तेज हो गई। अचानक शुरू हुई बारिश के चलते लोग बचते हुए नजर आये।

कपूरथला पर जैसे ही बारिश हुई कोई अपने आप को बचाते हुए चाय की दुकान की ओर भागा तो कोई मार्केट की ओर खड़ नजर आया। कड़ाके की ठंड के बीच शुरू हुई बारिश से लोगों ने भीगने से बचने का पूरा प्रयास किया। निशतागंज में बारिश इतनी तेज हुई कि लोग पुल के नीचे खड़े नजर आये। इस स्थिति में चार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

निशातगंज पुल डवल ओवरव्रिज के नीचे लगा जाम

निशातगंज गोमती नदी पर बने पुल के ऊपर बने डवल ओवरव्रिज के तेज बारिश से बचने के लिए काफी संख्या में लोग खड़े हो गये। इस दौरान जाम यहां पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सबसे ज्यादा चार पहिया वाहन भी फंस गये।

कड़ाके की ठंड के चलते सभी स्कूल कॉलेज बंद

कड़ाके की ठंड के चलते प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग जनपदों में सभी निजी  प्रबन्धक और प्रधानाचार्य को भेजे गए आदेश में कहा गया हैं कि अत्यधिक ठंड के चलते प्री-प्राईमरी से 8 तक बच्चों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश में कहा गया हैं कि वर्तमान में जनपद लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में शीत लहर चल रही है और अत्यधिक ठंड पड़ रही है। जिलाधिकारी से मिले निर्देश के कम में आदेशित किया जाता है कि सभी स्कूलों में प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक अध्ययनरत समस्त बच्चों को 6 जनवरी 2024 तक अवकाश दिया जाए।यदि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं संचालित की जा रही है तो उनका समय सुबह 10बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ही रखा जाय।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button