उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक, वेंटीलेटर सपोर्ट

लखनऊ। सीएमएस संस्थापक जगदीश गांधी की हालत नाजुक बनी हुई है। वह मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाये हुये है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने पर जगदीश गांधी को 28 दिसंबर को भर्ती किया गया था। इलाज के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई। उनकी स्थिति को देखते हुये वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

डॉ जगदीश एक प्रख्यात शिक्षाविद् की पहचान रखते हैं। लखनऊ में सिटी मॉटेसरी स्कूल की स्थापना के बाद उन्होंने प्राइवेट एजुकेशन को तेजी से बढ़ावा दिया और लखनऊ से ही पूर विश्व में अपना नाम कमाया। आज निजी स्कूलों की बात करें तो सीएमएस को विश्व में तीसरा स्थान प्राप्त है। डॉ जगदीश गांधी ने कभी अपने ब्रांच को लखनऊ के अलावा कहीं नहीं स्थापित किया। वह अपने मंच से हमेशा कहते रहे हैं कि हम बेहतर शिक्षा की बात करते हैं।

हमारा प्रयास है कि हम ऐसी पीढ़ी तैयार करें जो पूरे विश्व में भारत का  नाम रोशन करे। इसके आलवा जगदीश गांधी की उपलब्धि ये भी रही है कि 55 देशों के जज उनके यहां चर्चा के लिए हर साल आते हैं। इसके अलावा भी विदेशी बच्चों के साथ भारतीय बच्चों के आपसी संवाद का एक मंच भी डॉ गांधी ने दिया है। डॉ गांधी का स्वयं का प्रयास रहा है,जिससे भारतीय बच्चों को विदेश में भी स्कॉलरशिप मिल सकी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button