उत्तर प्रदेशलखनऊ

एसजीपीजीआई : हिप और घुटने की चोटों के लिए पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स की मिली मंजूरी

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के एपेक्स टॉमा सेंटर में गुरुवार को हैप्पी पेशेंट्स- हैप्पी प्रैक्टिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि अकादमिक बोर्ड और गवर्निंग बॉडी की तरफ से पेल्विस हिप और घुटने की चोटों के लिए पीडीसीसी की दो सीटों की मंजूरी मिल गई है।

एसजीपीजीआई में अस्पताल प्रशासन विभाग के एचओडी प्रो. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि पोस्ट डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (पीडीसीसी) के लिए दो सीटों की मंजूरी मिल गई है। जुलाई से नया बैच शुरू हो जायेगा।

दरअसल, एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के सेमिनार हॉल में स्पेशियलिटी ऑफ ऑर्थोपेडिक्स विभाग की तरफ से एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि एपेक्स ट्रामा सेंटर में एक हजार से अधिक आर्थोपेडिक सर्जरी की गई हैं। जो संस्थान में हुई कुल सर्जरी का 7 फीसदी बताया जा रहा है। वहीं 11,572 मरीजों का इलाज मिला है। इस अवसर पर फैकल्टी ऑर्थोपेडिक्स, सीनियर रेजिडेंट्स, जूनियर रेजिडेंट्स, नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।

अनुसंधान और पुरस्कार

• एटीसी में पहला आईसीएमआर वित्त पोषित एक्स्ट्रा म्यूरल ( डॉ. पुलक शर्मा)
• एटीसी में पहला ड्रग ट्रायल ( डॉ. पुलक शर्मा)
• प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में एक दर्जन से अधिक प्रकाशन।
प्रतिष्ठित एओ ट्रॉमा फ़ेलोशिप और ISKSAA ट्रैवलिंग फ़ेलोशिप (डॉ. कुमार केशव)
• डॉ. पुलक शर्मा को प्रथम खेलो इंडिया पैरा-गेम्स, नई दिल्ली 2023 में मुख्य क्लासिफायर पैरा-बैडमिंटन के रूप में नामांकित किया गया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button