उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलटीटी टर्मिनस पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते 17 फरवरी तक प्रभावित रहेंगी मुम्बई रुट की ट्रेनें

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के परिचालनिक सुगमता के लिए मध्य रेलवे के लोकमान्य तिलक टर्मिनस यार्ड रिमाडलिंग कार्य को लेकर ब्लाॅक दिये जाने के कारण 10 ट्रेनों को पुनर्निर्धारण, नियंत्रण ,शार्ट टर्मिनेशन करने का निर्णय लिया है । यह जानकारी देते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक एलटीटी टर्मिनस पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य चलेगा जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

पुनर्निर्धारण रहेंगी ये ट्रेनें –

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर 13 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 00.35 बजे के स्थान पर 01.20 बजे और 16 फरवरी को 01.25 बजे चलाई जायेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर 13 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 11.30 बजे के स्थान पर 12.15 बजे वहीं 18 फरवरी को 15.30 बजे चलाई जायेगी।
  • एलटीटी टर्मिनस से 18 फरवरी को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 10.55 बजे के स्थान पर 15.20 बजे चलाई जायेगी।
  • एलटीटी टर्मिनस से 18 फरवरी को चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 13.50 बजे के स्थान पर 15.50 बजे चलायी जायेगी।

नियंत्रण कर चलाई जाने वाली ट्रेनें –

  • बलिया से 13 व 14 फरवरी को चलने वाली 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 95 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
  • जयनगर से चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 फरवरी को 35 मिनट वहीं 15 फरवरी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 फरवरी को 70 मिनट वहीं15 फरवरी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
  • अयोध्या कैंट से 13 फरवरी को चलने वाली 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
  • गोरखपुर से चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 फरवरी को 50 मिनट 14 फरवरी को 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन-

  • बनारस से 17 फरवरी को चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर ठाणे में यात्रा समाप्त करेगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button