उत्तर प्रदेशलखनऊ

KGMU में दूसरे दिन भी ठप हुआ सर्वर, मरीजों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को एक बार फिर सर्वर ठप हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक करीब 10 बजे से सर्वर बंद होने से मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। हालांकि, KGMU प्रशासन का दावा है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है और मैन्युअल काम हो रहा है।

किंग जार्च चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में सोमवार को भी मरीजों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी। सोमवार को भी केजीएमयू का सर्वर ठप हो गया था। जिसके चलते अलग-अलग जनपदों से आये मरीजों को जांच से लेकर बिलिंग काउंटर तक धक्के खाने पड़े। कल बताया जा रहा है था कि यह समस्या केजीएमयू से नहीं बल्कि दिल्ली स्थित एनआईसी से हैं।

दरअसल, केजीएमयू में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से इलाज के लिए मरीज पहुंचते हैं। सर्वर ठप होने से इलाज में तमाम समस्यायें उठानी पड़ी थी। दर्जनों मरीजों को बिना इलाज ही वापस लौटना पड़ा था। इनमें से उन मरीजों की संख्या अधिक रही। जिन्हें जांच रिपोर्ट और जांचों के लिए पैसे जमा करने थे और रिपोर्ट लेनी थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button