देशपंजाबराज्यहरियाणा

नए महामहिम के स्वागत के लिए तैयार राज्यपाल निवास, आज लेंगे शपथ

पंजाब के नए राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया आज 31 जुलाई को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इसे लेकर पंजाब राज भवन में तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल रहे बनवारी लाल पुरोहित का आज विदाई समारोह भी है। बनवारी लाल पुरोहित की बात की जाए, तो पंजाब के राज्यपाल रहते हुए वे प्रदेश सरकार से कई बातों को लेकर वे चर्चाओं में भी रहे। चाहे वह पंजाब विधानसभा कई सेशन बुलाने की बात हो, यूनिवर्सिटी के कुलपति लगाने की बात हो या फिर राज्यपाल की ओर से सीमावर्ती इलाके की दौरे किए जाने हो। इसे लेकर पंजाब की राजनीति भी हमेशा गरमाती रही है।

फिलहाल आज बनवारी लाल पुरोहित की विदाई हो रही है। गत फरवरी के महीने में उन्होंने गृहमंत्री के माध्यम से पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर अपना इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति की ओर से अब मंजूर किए जाने के बाद गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल नया राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है। आज यानी 31 जुलाई को गुलाबचंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के नए प्रशासक के तौर पर शपथ लेने वाले हैं, जिसके लिए राज भवन में सभी तैयारी पूरी की गई है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री के अलावा हरियाणा के राज्यपाल और दोनों प्रदेशों के कई मंत्रियों सहित चंडीगढ़ के अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं राजस्थान से गुलाब चंद कटारिया के भी कई मेहमान इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button