उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

प्रदेश के 16,000 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण की तैयारी में योगी सरकार

  • प्रत्येक जिले में 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित करने का लक्ष्य
  • उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तीकरण को लेकर योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम
  • दिव्यांगजनों के विवाह प्रोत्साहन योजना और शल्य चिकित्सा अनुदान योजना को भी मिल रही गति

लखनऊ। योगी सरकार ने दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य भर में 16,000 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित करने की योजनाबद्ध शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रत्येक जिले में कम से कम 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित करने का भी लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें सामाजिक मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी प्रदान करना है।

योगी सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में पहले से चिन्हित दिव्यांगजनों को लाभ देने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला स्तर पर सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उपकरण वितरण की कार्यवाही में गति लाई जा रही है।

प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को भी मिला बल
केवल उपकरण वितरण ही नहीं, बल्कि दिव्यांग व्यक्ति प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत विवाह करने वाले दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन राशि देने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस योजना में लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण किया जाए ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से सहायता मिल सके। यह योजना दिव्यांगजनों को न केवल सामाजिक सम्मान देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर जीवन के लिए आर्थिक आधार भी प्रदान करती है।

शल्य चिकित्सा अनुदान योजना को भी मिल रही गति
इसके अतिरिक्त सरकार ने शल्य चिकित्सा अनुदान योजना को भी सक्रिय गति देने के निर्देश दिए हैं। योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर शीघ्र बजट की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि दिव्यांगजन समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि दिव्यांगजनों को दया का नहीं, सम्मान और उनके अधिकारों के तहत सहायता दी जानी चाहिए। सरकार का प्रयास है कि इन योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजन न केवल आत्मनिर्भर बनें, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास की दौड़ में सक्रिय भागीदार भी बनें।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को पहले से कहीं अधिक गम्भीरता और संवेदनशीलता के साथ लागू किया जा रहा है। कृत्रिम अंग और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण के माध्यम से हम दिव्यांगजनों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बना रहे हैं। साथ ही, विवाह प्रोत्साहन और चिकित्सा अनुदान योजनाओं में लंबित आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य है, कोई भी पात्र दिव्यांग वंचित न रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button