उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

जापानी राजदूत ओनो केइची ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, 4 प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ेगी यूपी-जापान की साझेदारी

  • ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स व सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने योगी सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही करेगा जापान का दौरा
  • इसी माह होने वाले विश्व एक्सपो, ओसाका में भी शामिल होगा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल
  • उत्तर प्रदेश है भारत का आध्यात्मिक केंद्र, जापान से हमारे संबंध हैं ऐतिहासिकः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। जापान के राजदूत ओनो केइची ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश और जापान के बीच तकनीकी सहयोग, निवेश, युवाओं के कौशल विकास और पर्यटन जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। जापानी राजदूत ने बीते 8 वर्षों में यूपी में हुए सकारात्मक परिवर्तन व विकास कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए एक भरोसेमंद और सकारात्मक वातावरण वाला राज्य मानती हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन व इलेक्ट्रॉनिक्स में सहयोग की संभावनाएं तलाशेगा यूपी दल
बैठक के दौरान यह तय किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जापान का दौरा करेगा। यह दौरा ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स व विशेष रूप से सेमीकंडक्टर तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों को तलाशने के लिए होगा। साथ ही, जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले विश्व एक्सपो, ओसाका में भी यूपी का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में जापानी निवेश और तकनीकी सहयोग का स्वागत करता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार मेट्रो परियोजनाओं के अलावा शहरी गतिशीलता के अन्य आधुनिक मॉडल्स को भी अपनाने के लिए तैयार है।

युवाओं के कौशल विकास व पर्यटन के क्षेत्र में भी होगी साझेदारी
बैठक में उत्तर प्रदेश के युवाओं के कौशल को विकसित करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें विशेष रूप से जापान में रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए, सीएम योगी ने बताया कि राज्य सरकार जापान के साथ मिलकर युवाओं को प्रशिक्षित करेगी ताकि वे वहां नौकरी के योग्य बन सकें। पर्यटन के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच गहरा सहयोग स्थापित करने को लेकर सहमति बनी। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का आध्यात्मिक केंद्र है, जहां हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म व जैन धर्म से जुड़े अनेक ऐतिहासिक स्थल स्थित हैं। यह जापानी नागरिकों के लिए भी सहज आकर्षण का केन्द्र है।

जापानी राजदूत ओनो केइची ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, सड़क और रेल नेटवर्क तथा हवाई संपर्क के क्षेत्र में हुए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राज्य अब वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने यूपी सरकार द्वारा बनाए गए सकारात्मक माहौल को जापानी कंपनियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने इस सहयोग को औपचारिक रूप देने और शीघ्र ही ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति जताई।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button