उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुजफ्फरनगरराज्य

यूपी पुलिस ने सुबह-सुबह कर दिया बड़ा एनकाउंटर, संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को सुबह-सुबह बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। यूपी एसटीएफ (STF) ने मुजफ्फरनगर में कुख्‍यात संजीव जीवा गैंग के शार्प शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई जिसमें गोली लगने के कारण शाहरुख पठान की मौत हो गई है। ये कामयाबी मेरठ एसटीएफ को मिली है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने शाहरुख पठान का एनकाउंटर कैसे किया और उसके पास से कौन सी चीजें बरामद हुई हैं।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शाहरुख मुजफ्फरनगर छपार क्षेत्र में है, एसटीएफ ने घेराबंदी करते हुए उसे घेरा। मुठभेड़ के दौरान शाहरुख को गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एनकाउंटर के दौरान शूटर शाहरुख के साथ मौजूद दूसरे बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस के द्वारा उनको पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कौन था शाहरुख पठान?

जानकारी के मुताबिक शाहरुख पठान यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के खलापार इलाके का रहने वाला था। शाहरुख पठान ने साल 2015 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह 2016 में पुलिस कस्टडी से फरार भी हुआ था। शाहरुख पठान के ऊपर दर्जन से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। PTI के मुताबिक, पठान पर मुजफ्फरनगर, संभल और हरिद्वार में हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में सोमवार को उसे मार गिराया। आपको बता दें कि इस गैंग के प्रमुख संजीव जीवा की करीब दो साल पहले लखनऊ में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शाहरुख पठान के पास से क्या-क्या मिला?

  • 30 एमएम पिस्टल बरेटा
  • 32 एमएम रिवाल्वर आर्डिनेंस
  • 9 एमएम पिस्टल देशी
  • बिना नंबर की सफेद ब्रेजा कार
  • 7 ज़िंदा कारतूस 9 एमएम
  • 10 ज़िंदा कारतूस 32 एमएम
  • 46 ज़िंदा कारतूस 30 एमएम
  • 6 खोखा कारतूस 31 एमएम

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button