उत्तर प्रदेशगाजियाबादबड़ी खबरलखनऊ

यूपी: सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, दूधेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्राी योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांवड़ियों पर फूल बरसाए। फूल बरसाने से पहले उन्होंने गाजियाबाद के दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा भी की। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार से गंगाजल लाने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में युवा हैं, बच्चे हैं, सब आस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इनका अभिनन्दन होना चाहिए। सीएम का कावंड़ियों पर फूल बरसाते हुए वीडियो भी सामने आया है। सीएम योगी ने मंच से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। उन्होंने इससे पहले महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं पर भी फूल बरसाए थे। महाकुंभ का आयोजन इस साल की शुरुआत में यूपी के प्रयागराज में हुआ था।

इस साल कांवड़ यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हुई और यह यात्रा 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि के दिन समाप्त होगी। इस दौरान शिव भक्त हरिद्वार, गौमुख, गंगोत्री आदि स्थानों से गंगाजल लेकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं।

बागपत जिला प्रशासन ने भी बरसाए फूल

बागपत में भी जिला प्रशासन ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर की मदद से गुलाब के फूल की पंखुड़ियां कांवड़ लेकर जा रहे लोगों पर बरसाई जा रही हैं। हालांकि, श्रद्धालुओं पर फल बरसाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले यूपी सरकार ने कुंभ मेले में शामिल लोगों पर भी फूल बरसाए थे। पिछले साल भी कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए थे। यूपी के कोंच में हज जा रहे जायरीनों पर भी हिंदू समाज के लोगों ने फूल बरसाए थे और कौमी एकता का संदेश दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने दबाए कांवड़ियों के पैर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला पुलिस अधिकारी ने कांवड़ यात्रा पर निकले लोगों के पैर दबाए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। महिला पुलिस अफसर ऋषिका सिंह ने बाकायदा टेंट में बैठकर कांवड़ियों के पैर दबाएं और उनके दर्द को कम करने के लिए मरहम लगाई और दवाएं दी। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।’

सराय ख्वाजा में डीजे बजाने पर विवाद

सराय ख्वाजा इलाके में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। कांवड़िये डीजे बजाते हुए कांवड़ यात्रा निकाल रहे थे। इसी दौरान जुमे की नमाज भी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कांवड़ियों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती डीजे बंद करवा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button