उत्तर प्रदेशगोण्डाराज्य

‘पूरे देश में लागू हो SIR’ बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी के लिए No Vacancy’

गोंडा: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) लागू कर करीब 60 लाख फर्जी मतदाताओं का नाम हटाए जाने का समर्थन किया है। उन्होने कहा कि यहां हिंदू मुस्लिम की बात नहीं है। बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी, रोगिंग्या व पाकिस्तानी मतदाता बनकर देश में रह रहे हैं। इन्हे हटाया जाना आवश्यक है। इसलिए यह प्रक्रिया पूरे देश में लागू होनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होने कहा कि उन्हे नहीं लगता कि अब राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी खाली नहीं है।

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को करनैलगंज के सरयू महाविद्यालय में आसोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे थे जहां उन्होने करनैलगंज क्षेत्र के हजारों मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के बाद आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व सांसद के निशाने पर रहे। राहुल गांधी के उस बयान जिसमें उन्होने कहा था कि मुझसे गलती हुई,ओबीसी के लिए जितना करना चाहिये था उतना मैं नहीं कर पाया।‌

इस पर तंज कसते हुए ब‌ृजभूषण शरण सिंह ने कहा अब राहुल को मौका मिलने वाला नहीं है। उन्हे नहीं लगता कि अब राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी खाली नहीं है। राहुल को लक्ष्य‌ विहीन बताते हुए पूर्व सांसद ने उन्हे प्रधानमंत्री पद से बहुत दूर बताया।

कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राहुल गांधी को दूसरा अंबेडकर बताने वाले बयान पर भी तंज कसते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उदितराज पहले भाजपा से सांसद बने और अब ज्ञान बांट रहे हैं। अगर वह राहुल गांधी को दूसरा अंबेडकर बता रहे हैं तो यह डा ‌अंबेडकर के अनुयायियों को समझना चाहिए कि उनकी सोच कहां पहुंच गयी है।

कांग्रेस की तरफ से भाजपा व चुनाव आयेग पर लोकतंत्र की हत्या करने के आरोप पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि जिसने खुद 1975 नें संविधान की हत्या की हो उसे इस तरह की बात करने का हक नहीं है। उस दौरान इंदिरा गांधी ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के आदेश को खुलेआम ठुकरा दिया था। अब वही दूसरे पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पहले इन मामलों का पता नहीं चलता था लेकिन अब धीरे धीरे सच्चाई सामने आ रही है। इस पर कानून अपना काम कर रहा है लेकिन समाज को भी इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button