अन्यउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

वादा किया, निभाया भी: बुजुर्ग महिला के आग्रह पर विधायक ने कराया ग्रामीणों को अयोध्या दर्शन

  • सरोजनीनगर: विधायक राजेश्वर ने निभाया वादा, बुजुर्ग महिला के आग्रह पर 60 श्रद्धालुओं को कराया अयोध्या दर्शन
  • 60 श्रद्धालु पहुँचे रामलला के द्वार, ‘रामरथ’ बनी खुशियों की सवारी
  • श्रद्धा का रथ, सेवा का संकल्प – 45वीं ‘रामरथ’ यात्रा सम्पन्न
  • यात्रियों की श्रद्धा, विधायक राजेश्वर सिंह की उत्तम व्यवस्था, पूर्ण हुई 45वीं रामरथ अयोध्या यात्रा
  • 45वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु : विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह करवा रहे हैं, निःशुल्क यात्रा

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा के समग्र विकास के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की सांस्कृतिक और धार्मिक आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की अनुपम सामाजिक पहल ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ ने रविवार को अपनी 45वीं यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस विशेष अवसर पर कूढ़ा ईंटगाँव से 60 श्रद्धालुओं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं, को अयोध्या धाम के श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। यात्रा के दौरान भोजन, जलपान, प्रसाद और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था विधायक की टीम द्वारा निःशुल्क की गई।

वादा निभाने की मिसाल :
02 अगस्त को कूढ़ा ईंटगाँव की एक बुजुर्ग महिला ने विधायक से अपने गाँव के लोगों के लिए ‘रामरथ’ यात्रा की मांग की थी। विधायक ने तत्काल स्वीकृति दी और ग्रामीणों के अनुरोध पर रक्षाबंधन पर्व के बाद यात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया। इस संवेदनशील पहल ने गाँववासियों के दिलों में विशेष स्थान बना दिया।

यात्रा के भावनात्मक क्षण :
अयोध्या पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने रामलला के दिव्य दर्शन किए और भावविभोर हो उठे। यात्रा के समापन पर सभी महिला तीर्थयात्रियों को विधायक द्वारा रक्षाबंधन उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की गई। पूरी यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों और श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जनसेवा का पूरा होता संकल्प:
‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ के अंतर्गत हर महीने एक से दो बार निःशुल्क बस सेवाएं चलाई जाती हैं, जिनका सम्पूर्ण व्यय स्वयं डॉ. राजेश्वर सिंह वहन करते हैं। इस यात्रा का उद्देश्य उन वृद्धजनों और महिलाओं को तीर्थदर्शन कराना है, जिनके लिए यह स्वप्न मात्र रह जाता है। इस सम्बन्ध में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है, “वृद्धजनों को तीर्थयात्रा करवाना मेरे लिए सौभाग्य और पुण्य का अवसर है। उनके चेहरे पर दर्शन के बाद की खुशी और संतुष्टि ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। ‘रामरथ-श्रवण अयोध्या यात्रा’ की सफलता माता तारा सिंह की प्रेरणा, क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद और सभी के सहयोग का परिणाम है। यह सेवा यात्रा आगे भी अनवरत जारी रहेगी।”

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button