CM योगी आज देखेंगे ‘कृष्णावतारम’, राज्यपाल की नतिनी ने निभाई अहम भूमिका

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में आज फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। फिल्म को लेकर राजनीतिक और सांस्कृतिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राज्यपाल की नतिनी ने एक अहम किरदार निभाया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित बताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म से जुड़े कलाकार और निर्माता भी मौजूद रह सकते हैं।
लोकभवन में होने वाली इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। माना जा रहा है कि फिल्म के माध्यम से सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।



