उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
UP Lekhpal Answer Key 2026: आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 1 जून


Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ने यूपी लेखपाल परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आयोग ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत 1 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, आंसर की जारी होने से अभ्यर्थियों को अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलती है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर की और फिर परीक्षा परिणाम जारी करेगा।