प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

भारत सरकार के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन या नामांकन कर सकते हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।
इस पुरस्कार के लिए 5 से 18 वर्ष (31 जुलाई 2026 तक) आयु के भारतीय नागरिक, जो देश में निवास करते हैं, पात्र हैं। नामांकन कोई भी व्यक्ति, संस्था या संबंधित विभाग कर सकता है। पात्र बच्चे स्वयं भी अपना नामांकन (Self-Nomination) कर सकते हैं।
पुरस्कार वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। चयनित बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है।
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करना होगा।
आवेदन पोर्टल:
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (Rashtriya Puraskar Portal)



