उत्तर प्रदेश

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा, छात्रों से करेंगे संवाद

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। अपने दौरे के दौरान वह कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसी संस्थान से उन्होंने शुरुआती शिक्षा हासिल की थी। संवाद का उद्देश्य युवाओं और भविष्य के मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना है।

इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), मतदान प्रक्रिया, फेक न्यूज और जिम्मेदार मतदान जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों के साथ चर्चा की जा रही है। आयोग का फोकस युवाओं को चुनावी व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देने और उन्हें जागरूक मतदाता बनाने पर है।

दौरे के दूसरे दिन ज्ञानेश कुमार लखनऊ और आसपास के जिलों के करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से संवाद करेंगे। BLO मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण और जमीनी स्तर पर मतदाता सत्यापन में अहम भूमिका निभाते हैं।

लखनऊ में Electoral Literacy Clubs (ELC) 2.0 और ECINET को लेकर क्षेत्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चुनावी साक्षरता को सालभर सक्रिय, व्यावहारिक और डिजिटल माध्यमों से मजबूत करना है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button