उत्तर प्रदेश
दिव्या मित्तल के राजनीति में आने पर राजा भैया की पार्टी का स्वागत

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल के सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा के बाद चर्चा तेज हो गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने राजा भैया के साथ दिव्या मित्तल की तस्वीर साझा करते हुए उनका राजनीतिक पारी के लिए स्वागत किया। पोस्ट में उन्होंने IAS के प्रशासनिक अनुभव और राजा भैया की जमीनी पकड़ को जोड़ते हुए पूछा कि क्या इससे यूपी की राजनीति में कोई नई दिशा देखने को मिल सकती है।



