उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश यादव की राम भक्ति संदेह के घेरे में: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या पहुंचे अखिलेश, नहीं किए रामलला के दर्शन तो बरसे केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 8 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान सपा प्रमुख एक कथा के आयोजन में शामिल हुए लेकिन राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या पहुंचने के बावजूद रामलला के दर्शन नहीं करना अखिलेश की राम भक्ति पर सवाल खड़े करता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्रदेश की जनता, प्रदेश के राम भक्त सब देख रहे हैं कि जो अयोध्या जाकर राम लला के मंदिर में नहीं जा रहे हैं, इसका मतलब उनकी राम भक्ति संदेह के घेरे में है। क्योंकि देश ही नहीं दुनिया के कोने-कोने से लोग अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करते हैं।”

‘राम और कृष्ण एक ही हैं’ बयान पर भी घेरा
अखिलेश यादव के राम और कृष्ण एक ही हैं, वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “तो अखिलेश यादव कृष्ण जन्मभूमि चले जाएं, श्री राम जन्मभूमि चले जाएं, काशी विश्वनाथ जी चले जाएं, लेकिन उनको वोट बैंक खिसकने का डर लगेगा।”

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी बोले
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को जवाब देश की जनता देगी।”

अयोध्या दौरे पर बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी
अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हैं। इस बीच अखिलेश यादव अयोध्या में पूर्व मंत्री पवन पांडेय के यहां आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button