उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

योगी सरकार का बड़ा फैसला: महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) ने जारी किया शासनादेश, लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

लखनऊ,16 अक्टूबर। आस्था और परंपराओं के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी हुआ अवकाश का शासनादेश

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एस.वी.एस. रंगा राव द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत पूर्व में निर्गत अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों एवं संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button