उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आकांक्षा समिति ने दीपावली पर महिलाओं को बांटे उपहार, बूंदी के लड्डू बनाने की शुरुआत

बटलर पैलेस स्थित केंद्र में कार्यरत महिलाओं को मिला त्योहार का तोहफा

लखनऊ, 01 नवम्बर। दीपावली के अवसर पर आकांक्षा समिति की ओर से रविवार को बटलर पैलेस स्थित मसाला-मठरी केंद्र में कार्यरत महिलाओं को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष एवं आईएएसओडब्ल्यूए (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) की अध्यक्ष डॉ. नीलू गोयल के नेतृत्व में महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं और उनके योगदान की सराहना की गई।

बूंदी के लड्डू भी लिस्ट में शामिल
आकांक्षा केंद्र में अब बूंदी के लड्डू बनाने का काम भी शुरू किया गया है। समिति को उम्मीद है कि आकांक्षा के बेसन व आटे के लड्डुओं की तरह बूंदी के लड्डू भी अपने स्वाद और शुद्धता के चलते लोगों के बीच लोकप्रिय होंगे। केंद्र में तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा है।

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है समिति

आकांक्षा समिति को उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय यहां कार्यरत महिलाओं के बीच ही वितरित की जाती है। खास बात यह है कि अधिकारियों की पत्नियां स्वैच्छिक और अवैतनिक रूप से समिति से जुड़कर महिला सशक्तीकरण के लिए योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर आकांक्षा की पदाधिकारी अलीशा अरशद, रानी मोहन, डॉ. प्रीति चौधरी, श्वेता प्रसाद, अंगीरा भारद्वाज, उषा सिंह, प्रीति सिंह, शांभवी सिंह, ऋचा सिंह, गीतिका कपूर, मधु गुप्ता और नंदिता सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button