उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद की लोनी विधानसभा में ओवैसी की रैली हुई रद्द, जिला प्रशासन से नहीं मिली जनसभा की इजाज़त

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लड़ाई रोचक होती जा रही है. जहां चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले के 2 दिन बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शनिवार यानि कि आज दो जगह चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, ओवैसी आज 3 जगहों पर जनसभाएं करने वाले थे, मगर जिला प्रशासन ने लोनी में रैली की इजाजत नहीं दी. लोनी में दोपहर 12 बजे ओवैसी की पहली रैली होनी थी. हालाकि अब वे  दोपहर 2 बजे छपरौली में और शाम 4 बजे गढ़मुक्तेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

दरअसल, बीते गुरुवार के दिन शाम को जनसभा से मेरठ की ओर लौटने के दौरान असुद्दीन ओवैसी पर दो युवकों ने फायरिंग की थी. इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से दी जा गई, जिसे ओवैसी ने z कैटेगरी की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है. हालांकि इस दौरान ओवैसी का कहना है कि उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी और एक हथियार रखने की अनुमति मिलनी चाहिए. मगर, वो सरकार की सुरक्षा नहीं लेंगे.

AIMIM ने 66 उम्मीदवारों की घोषणा

वहीं, प्रदेश होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ 5 दिन शेष रह गए हैं. जिसमें पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी. वहीं, AIMIM की ओर से यूपी चुनाव के लिए अब तक उम्मीदवारों की 9 लिस्ट जारी कर दी गई है. ऐसे में इन 9 लिस्ट में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. फिलहाल आज ओवैसी लोनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉक्टर महताब, गढ़मुक्तेश्वर में फुरकान चौधरी के लिए जनसभा कर आम जनता से वोट की अपील करेंगे. बता दें कि इन तीनों विधानसभा सीट के लिए प्रथम चरण के चुनाव की पहली वोटिंग होनी है.

आरोपियों को भेजा गया 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

गौरतलब है कि बीते गुरुवार की शाम मेरठ से वापस लौटने के दौरान उनकी गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई थी. खबरों के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि उन पर मेरठ से लौटते वक्त हापुड़ टोल प्लाजा फायरिंग की गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. हर कोई जानता है कि टोल प्लाजा के पास गाड़ी धीमी हो जाती है और इसी दौरान हमलावर ने मुझे निशाना बनाते हुए गोलीबारी की. जब हमलावरों ने गोलीबारी की तो हमारे ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और तुरंत गाड़ी भगा ली. ऐसे में इन आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, इन्होंने मेरी जान लेने की कोशिश की है. फिलहाल पुलिस ने हमला करने वाले 2 आरोपियों को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button