उत्तर प्रदेशलखनऊ

अब एक क्लिक पर मिल सकेगी थानावार अपराधों की जानकारी

लखनऊ। अब राजधानी में होने वाले अपराधों के बारे में बस एक क्लिक पर ही जानकारी मिल सकेगी। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ‘क्राइम एंड एक्सीडेंट एप’ शुरू किया गया है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस एप की विधिवत लांचिंग की। कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि इस एप पर मैप के हिसाब से थानावार अपराधों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। लखनऊ कमिश्नरेट के मैप पर सभी थाने दिखेंगे, एक क्लिक करते ही थाना क्षेत्र में उस दिन हुए सभी प्रकार के अपराधों के बारे में जानकारी विवरण के साथ दिखेगी।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई पुलिस थाना है, तो उस थाने के अंतर्गत कितने अपराध दर्ज किये गये, अपराध का सारांश क्या है, किस-किस प्रकार के अपराध दर्ज हुए, अपराधी किस श्रेणी का अपराध करता है, अपराधियों का लिंगानुपात, अपराधियों की लोकेशन, सड़क दुर्घटनाओं के बारे में सभी प्रकार की जानकारियां, थानावार पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर आदि का ब्यौरा देख सकेंगे। इसके अलावा अर्काइव व समग्र समरी रिपोर्ट जैसे किस थाना क्षेत्र में किस प्रकार के अपराध बढ़ रहे हैं व घट रहे हैं।

प्रतिदिन अपलोड व अपडेट की जाएंगी जानकारियां, अपराधों पर लगेगी लगाम

इस एप्लीकेशन पर प्रतिदिन थानावार जानकारियां अपलोड व अपडेट की जाएंगी। इसके लिए डाटा इंट्री टीम को खास निर्देश दिए गए हैं। वहीं एप्लीकेशन की मदद से पुलिस उच्चाधिकारियों को थानावार आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी, इससे वे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बेहतर योजनाएं बना कर कार्रवाई कर सकेंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button