उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी ने विधानसभा में की शिवपाल यादव की तारीफ, दूसरों को दी उनकी मिसाल

यूपी विधानसभा में आज ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह की तरीफ की। सीएम योगी ने कहा कि शिवपाल यादव ने भी युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप बांटे और अन्य विधायकों ने भी वितरित किए। योगी ने कहा कि और विधायकों को आगे आना चाहिए ऐसा काम करना चाहिए।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्हें ईमानदार और मेहनती बताया। इसके साथ ही उन्होंने परोक्ष रूप से उन पर तंज भी किया। शिवपाल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती हैं लेकिन अगर उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सदन के सभी सदस्यों तथा अन्य लोगों का सहयोग लिया होता तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था।

अखिलेश यादव पर सीएम योगी का हमला

सीएम योगी ने विधानसभा में अखिलेश यादव पर आज हमला बोला। योगी ने कहा कि आप ने पलायन का रास्ता चुना तो जनता ने पलायन करा दिया। हमने चैलेंज स्वीकार किया तो श्रमिक हमारे साथ अडिग खड़ा रहा। आज यूपी में प्रवासी हो या निवासी हर श्रमिक को 2 लाख रुपए की समाजिक सुरक्षा की गारंटी दी है।

5 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा भी मुफ्त में दिया गया है। बटाईदार हमारे जितने भी लोग किसानी के साथ जुड़े हैं उन्हें 5 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा दी गई है। योगी ने कहा कि हर एक श्रमिक को कोविड महामारी के दौरान भरण पोषण दिया गया। संकट का साथी कौन यह कोरोना महामारी ने बता दिया है। राशन कार्ड की सुविधा हर श्रमिक को दी है।

नेशनल पोर्टेबिलिटी के माध्यम से यदि यूपी का कोई हमारा भाई किसी और राज्य में काम कर रहा है, कार्ड उसने यहां बनाया है तो पीएम ने उसे सुविधा दी है कि वह कहीं भी राशन ले सकता है। यह सुविधा यूपी में उपलब्ध हैं। यदि दूसरे राज्य के श्रमिक यूपी में हैं तो उन्हें इसका लाभ मिल रहा है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button