उत्तर प्रदेशउत्तराखंडबड़ी खबर

चंपावत करेगा उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व: मुख्यमंत्री योगी

टनकपुर: चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे। जनसभा स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाने शुरू किए।

मुख्यमंत्री धामी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सीएम योगी के रोड शो के दौरान बुलडोजर फिर छाया रहा। सीएम योगी ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यूपी की तरह उत्तराखंड में भी चलेगा बुलडोजर: धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूपी में हम हर दिन अपराध की खबरें सुनते थे, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बुलडोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। कहा कि हर गलत काम पर सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बुलडोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम ने चंपावत की जनता से 31 मई को भारी संख्या में मतदान करने के लिए मतदान स्थल तक पहुंचने की अपील की।

सीएम धामी चुनाव जीतेंगे इस पर कोई संदेह नहीं: योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। कहा कि मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद इस बार सीएम धामी को मिलेगा। योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए। कहा कि चंपावत की स्थापना 1957 में हुई थी। राज्य जल्द ही अपने गठन के 25 साल पूरे करेगा। यहां के लोगों की विकास, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी आकांक्षाएं हैं। अब उनकी पूर्ति होगी मुख्यमंत्री धामी पूरी करेंगे।

उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व अब चंपावत करता दिखाई देगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत की जनता को अपना मुख्यमंत्री चुनने का सौभाग्य मिल रहा है। कहा कि उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व अब चंपावत करता दिखाई देगा। सीएम धामी की जीत से यहां के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे। उन्होंने जनता से 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही लोगों से संकल्प कराते हुए नारा दिया कि पहले मतदान फिर जलपान। इसी के साथ उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button