उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिक्षक दिवस के अवसर पर आईटी कॉलेज में लगा निःशुल्क वैक्सीनेशन कैम्प

  • जनविकास महासभा के सहयोग से लगे कैंप में आईटी स्टाफ और छात्राओं ने लगवाई वैक्सीन

लखनऊ। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनविकास महासभा के सहयोग से आईटी कॉलेज लखनऊ में निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जहां पर कॉलेज स्टाफ सहित कई छात्राओं द्वारा वैक्सीन लगवाई गई इस अवसर पर उपस्थित आईटी कॉलेज की निदेशक(प्रोफेशनल स्टडीज) डॉ. एस. चार्ल्स, जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी प्रदेश मंत्री अजय यादव, समाजसेवी डॉ साकेत शुक्ला ने सभी लोगों कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करते हुए सभी से वैक्सीन लगवाने और अन्य लोगों को लगवाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि कोविड-19 जैसी महामारी से जिस प्रकार वर्तमान सरकारों ने सामना किया है उससे ना केवल लोगों का मनोबल बड़ा वरन इस लड़ाई में विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत को काफी नुकसान से बचाया जा सका जिसका मुख्य श्रेय संपूर्ण भारतवर्ष में कोविड-19 का निशुल्क वैक्सीनेशन रहा इस क्रम में योगी सरकार द्वारा भी जिस प्रकार से प्रदेश भर में वैक्सीनेशन कार्य करवाया जा रहा है जिसकी वजह से इस महामारी को कमजोर करने में काफी बल प्रदान हुआ है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button