उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगदान फाउंडेशन ने ज़रूरतमंदो को बांटा कम्बल, लोगों के खिल उठे चेहरे

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ-योगदान रिसर्च एवं डेवलपमेंट फाउंडेशन ने सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर के साथ मिलकर सर्दी के मौसम में शीत लहर के दौरान गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। रविवार दोपहर लखनऊ के महिपतमऊ में लगभग 200 से ज़्यादा गरीबों को कंबल बांटे गये।

योगदान रिसर्च एवं डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा लगभग 200 से ज्यादा कंबल ठंड में उन लोगों को दिए गए जो इसके मुस्ताहिक थे। इस मौके पर योगदान रिसर्च एवं डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश यूनिट की स्टेट कन्वेनर शबी फातिमा रिज़वी ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम के ज़रिये YRDF उत्तर प्रदेश यूनिट की तरफ से लगातार बेसहारा और मजबूर लोगों को ढूंढकर कंबल, गर्म कपड़े इत्यादि वितरित किए जा रहे हैं। हमारा मक़सद है कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों की पहुंचकर उनकी ज़रूरतों को पूरी की जाए।

योगदान रिसर्च एवं डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रवक्ता आमिर अख्तर ने कहा कि YRDF संस्था पिछले कई वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ, महिला सशक्तिकरण पर ख़ास तौर पर कार्य जारी है। संस्था ने आगे बताया कि YRDF दिल्ली के झुग्गी झोपडी इलाकों में बच्चों के लिए ट्यूशन क्लासेस, बच्चियों के लिए हफ्ते में एक दिन आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है।

बता दें कि योगदान रिसर्च एवं डेवलपमेंट फाउंडेशन संस्था ने कोरोना महामारी के दौरान दिल्ली, लखनऊ समेत देश के कई अन्य हिस्सों में राशन, ऑक्सीजन सिलेंडर लोगों को मुहैया कराया। इसके अलावा संस्था की तरफ से महिलाओं और युवाओं में विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान SBF के ज़िम्मेदारान मरगूब अहमद, रेहान अहमद, योगदान फाउंडेशन के नेशनल कन्वेनर ज़ीशान अहमद खान, वाइस प्रेसिडेंट असरारुल्लाह खान, सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉक्टर सय्यद अमन हादी, फ़ारूक़ जहाँ, अब्दुल क़य्यूम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button