उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: तराई में बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी

बहराइच। जनपद में अचानक मौसम ने करवट ली है। दो दिन से कोहरा पड़ रहा है। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वाहन लाइट जलाकर ही सड़क से गुजर रहे हैं।

तराई के बहराइच जनपद में दो दिन से अचानक मौसम में बदलाव आ गया है। गुरुवार की सुबह कोहरे के बीच हुई थी। पूरे दिन धूप नहीं निकली। वहीं शुक्रवार की सुबह और घने कोहरे के बीच हुई। सुबह सात बजे कोहरे के चलते दृश्यता महज पांच मीटर की रही। कोहरे के चलते लखनऊ बहराइच और गोंडा मार्ग पर वाहन रेंगते दिखे।

वाहन चालक लाइट जलाकर सड़क पर चलते दिखे। अचानक मौसम में बदलाव से जिलेवासियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सबसे अधिक दिक्कत दैनिक रोजमर्रा के लोगों को हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर विनायक शाही ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ा है। अभी दो से तीन दिन इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद धूप भी निकल सकती है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button