उत्तर प्रदेशबस्ती

15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप में वांछित एक गिरफ्तार

  • मदद करने के बहाने आरोपी ने किया रेप, बनाया अश्लील फोटो
  • फिर दोस्तो के साथ मिलकर फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वर्तमान में पीडिता की उम्र करीब 20 साल है। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पीडिता के अनुसार एक मामले में भाई के जेल जाने के बाद वह केस की पैरवी करने के लिए बस्ती से लेकर खलीलाबाद तक जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव निवासी दीपक उर्फ राजनाथ चौरसिया से हो गई। उसने मदद का आश्वासन दिया, इसके बाद धोखे से उसे अपने साथ कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा अपने एक दोस्त के घर लेता गया। वहां उसने उसके साथ डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार किया, उसकी धोखे से अश्लील फोटो खींच लिया, फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार करता रहा। जिस समय यह घटना हुई पीडिता की उम्र करीब 15 साल थी।

पीडिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में दीपक पर अपने 3 अन्यि दोस्तो के साथ मिलकर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। कई साल तक पीडिता आरोपियों के गैंगरेप का शिकार होती रही। अश्लील फोटो सार्वजनिक करने के डर से वह खामोश रही, लेकिन जब यह सिलसिला चलता रहा, विरोध करने पर उसे आरोपी ने मारा पीटा, धमकी दी तो उसने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस थाने पर शिकायत किया। तहरीर के आधार पर मुण्डेरवा थाने में मुख्य आरोपी दीपक सहित आरोपी के गांव के ही निवासी अल्ताफ, धीरज, छोटेलाल के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकी, पाक्सोद और एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

एसएचओ अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मामले में आरोपी दीपक को किठुरी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यापयालय के लिए रवाना किया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button