
गोरखपुर। उरुवा क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में एक साथ दो युवकों ने इस साल सब इंस्पेक्टर बन क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया। दोनों युवक साथ ही तैयारी कर रहे थे। आदित्य सिंह पुत्र घनश्याम सिंह और स्वतंत्रत सिंह पुत्र विनोद सिंह का चयन एसआई पद पर हुआ है। जिसमें आदित्य के पिता वर्तमान में आरपीएफ में कार्यरत हैं। वहीं स्वतंत्रत के पिता एक किसान हैं। घर वालों ने बताया कि दोनों पढ़ने में शुरू से बहुत ही अच्छे थे। दोनों नवयुवको ने बीएससी तक की साथ ही पढ़ाई की है।दोनों के चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल बना हुआ हैं। ग्रामीणों द्वारा दोनों युवकों को मिठाई खिला कर बधाई दी जा रही है।इस मौके पर नवीन सिंह मुन्ना, टिल्लू सिंह, श्रवण सिंह, प्रवीण सिंह, सचिन सिंह, अजय कुमार ने बधाई दिया है।