उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थ नगर: निजीकरण के विरोध में विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। निजीकरण के विरोध में विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा जिला मुख्यालय सिद्धार्थ नगर की सड़कों पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया है। विधुत कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अन्य विभागो की तरह विधुत विभाग का भी निजीकरण करने जा रही है। जिसका हम विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब सब संस्थान निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा तो हमारे बच्चों को रोजी रोजगार नौकरी कहां से मिलेगी। बल्कि रही सही हमारी ही नौकरी छीन लिया जाएगा। नौकरी छीन जाएगी तो बच्चों को कैसे खिलाया जिलाया पढ़ाया जाएगा। इन बातों से हम सभी कर्मचारियों में डर समा गया है। इसी आक्रोश में हम सभी आज सड़कों पर उतर आए हैं। ए संघर्ष जारी रहेगा जब तक हमें न्याय न मिल जाएं।