उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

विद्युत आपूर्ति बहाली को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

  • जनपद संतकबीरनगर के 11 उपकेंद्र जो विद्युत आपूर्ति नहीं करके पूरी तरह से बंद पड़े हैं

संतकबीरनगर। विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप विद्युत आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला अधिकारी सभागार कक्ष में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए विद्युत आपूर्ति अनवरत बनी रहे इसमें कहीं से किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जहां एक तरफ जिलाधिकारी द्वारा विद्युत आपूर्ति फीडर केंद्रों का पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ औचक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए बताते चलें कि वही जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्र को मिला करके 6 फीडर केंद्र हैं जिनकी आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है केंद्र बंद पड़े हुए हैं वहां किसी से कोई पूछने वाला नहीं है लोग रात के अंधेरे में भोजन बनाने व सोने पर मजबूर दिखाई दे रहे हैं जनपद संत कबीर नगर में विद्युत आपूर्ति प्रभावित केंद्रों का विवरण जो इस प्रकार हैं।

1- 33/11 के o वी o उपकेंद्र बखीरा पूर्ण रूप से बंद ।
2- 33/11 के o वी o उपकेंद्र मेहदावल ग्रामीण पूर्ण रूप बंद ।
3- 33/11 के o वी o उपकेंद्र पच पोखरी पूर्ण रुप से बंद ।
4- 33/11 के o वी o उपकेंद्र हरिहर पुर के 4 फीडर बंद ।
5- 33/11 के o वी o उपकेंद्र मुखलिसपुर पूर्ण रूप से बंद।
6-33/11 के o वी o उपकेंद्र मोलनापुर पूर्ण रुप से बंद।
7-33/11 के o वी o उपकेंद्र कर्माखान पूर्ण रुप से बंद।
8-33/11 के o वी o उपकेंद्र बौर व्यास पूर्ण रुप से बंद।
9) – 33/11 के o वी o उपकेंद्र हैसर पूर्ण रुप से बंद।
10)- 33/11 के o वी o उपकेंद् धनघटा पूर्ण रुप से बंद।
11)- 33/11 के o वी o उपकेंद्र कुशहरा पूर्ण रुप से बंद।

ऐसे में देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक क्या रंग लाती है क्या बंद पड़े केंद्र विद्युत आपूर्ति करेंगे या हड़ताल तक अनवरत बंद पड़े रहेंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button