उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर
भारतीय नव वर्ष की पावन पर्व पर सभी देश व प्रदेशवासियों को डा जय प्रकाश शर्मा ने दिया शुभकामनाएं व बधाई

सन्तकबीरनगर। भारतीय नव वर्ष की सभी देश व प्रदेश वासियों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के प्रदेश संरक्षक व प्रख्यात समाजसेवी डा जय प्रकाश शर्मा ने शुभकामनाएं व बधाई दी। डा जय प्रकाश शर्मा ने कहा की जो व्यक्ति भारत माता को अपनी मां मानता है और इस मातृभूमि के लिए मरने मिटने को तैयार होता है वह हर एक व्यक्ति एक सच्चा हिंदू है। उन्होंने कहा कि आज भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर हो चुका है। हमें संगठित रहने की आवश्यकता है। हर हिंदू के अंदर अपनी मातृभूमि पर न्योछावर होने का जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रहते हिंदुस्तान में हैं और यहां का अन्न भी खाते हैं लेकिन गाते पाकिस्तान का हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदुस्तान में रहना है तो भारत माता का बनकर रहना होगा। यहां की आन बान शान के लिए हम अपने प्राणों की आहुति देना भी जानते है।