उत्तर प्रदेशगोरखपुर

दिशा छात्र संगठन द्वारा निकाली गई भगत सिंह जनअधिकार यात्रा

गोरखपुर। दिशा छात्र संगठन की ओर से शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने सभा की गयी और पन्त पार्क में नुक्कड़ नाटक हवाई गोले और क्रान्तिकारी गीतों की प्रस्तुति की गयी। ग़ौरतलब है कि दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा, बिगुल मज़दूर दस्ता और भारत के क्रान्तिकारी मज़दूर पार्टी की ओर से इस अवसर पर देशभर में ‘भगतसिंह जनअधिकार यात्रा’ निकाली जा रही है। दिशा छात्र संगठन की अंजलि ने कहा कि इस यात्रा का मक़सद अपनी क्रान्तिकारी विरासत को याद करते हुए आज के सवालों पर एक क्रान्तिकारी एकजुटता के लिए लोगों का आह्वान करना है। आज इन क्रान्तिकारियों की शहादत के 92 साल बाद भी देश में आम मेहनतकश आबादी की ज़िन्दगी में दुखों का पहाड़ है। छात्र-युवा बेरोज़गारी के संकट से त्रस्त हैं।

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल ही देश में सवा लाख से ज़्यादा युवाओं ने आत्महत्या की है। यही आंकड़े बताते हैं कि 2019 से 2021 के 3 सालों में देश में 1 लाख 12 हज़ार दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की है। नौजवान भारत सभा के राजू ने कहा कि आज के दौर में यह बहुत साफ़ है कि देश की तमाम चुनाव बाज पार्टियों ने आज़ादी के 75 सालों में केवल देश की आम जनता को लूटने का ही काम किया है। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद लूट के सारे पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

ऐसे दौर में हम भगत सिंह और उनके साथियों की क्रान्तिकारी विरासत को याद कर रहे हैं जिन्होंने कहा था कि हमारी लड़ाई इस बात की नहीं है कि गोरे साहब जायें और भूरे साहब राज करें। जाति-धर्म के नाम पर आम जनता को लड़ाने-बांटने की राजनीति भी देश के नेताओं ने अंग्रेज़ों से ही सीखी है। ऐसे दौर में ज़रूरी है कि हम अपने असली सवालों को पहचानें और एकजुट होकर इन क्रान्तिकारियों के सपनों के समाज के निर्माण के लिए आगे आयें। यात्रा में प्रसेन, अमित, कर्मचारी नेता जे एन शाह, वेद प्रकाश आदि ने बात रखी तथा सरिता ने कविता पाठ किया।

सभा के बाद छात्र युवाओं का काफ़िला का जुलूस की शक्ल में विश्वविद्यालय चौराहा, गोलघर, विजय चौक, बैंक रोड, टाउन हॉल होते हुए बेतियाहाता स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पहुंचा जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सभा की गयी। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गयीं। यात्रा में विनय, विद्यानन्द, दीपक, चंदा, ‌अदिति, सीमा, विकास, अविनाश, योगेश, शिवा, निशू, सौम्या, प्रसेन आदि शामिल हुए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button