
- किशोरियों ने सोहर गाकर सभी को वात्सल्य रस से सराबोर कर दिया
भटनी-देवरिया। ठाकुर कोड़रा गांव में नव संवत्सर 2080 में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हुए श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य यजमान बद्रीनाथ तिवारी और मनोरमा तिवारी के यहां व्यास पीठ पर आचार्य विवेकानंद तिवारी ने बाल गोपाल श्रीकृष्ण लड्डू गोपाल का वासुदेव के घर जन्म का विस्तार से वर्णन किया।इस दौरान वातावरण एकदम भक्तिमय था और किशोरियों और बहुओं ने सोहर गाकर वात्सल्य रस में सबको सरोबार कर दिया।
इस मौक़े पर सबने मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी। उक्त अवसर पर वासुदेव जी कृष्ण कन्हाई को दौरी में उठाये प्रवेश करते हैं। ऐसी मनोहारी झांकी को देखकर सभी ने जोर-जोर से जयकारा लगाया। इसके बाद आरती व भोग प्रसाद का वितरण हुआ। वासुदेव के रूप में पुजारी संजय तिवारी, हारमोनियम पर पवन तिवारी, बाल गायिका प्रीति त्रिपाठी, यजमान सुनील तिवारी, नीलम देवी, अभिषेक तिवारी, सुधा देवी, आशुतोष, घनश्याम तिवारी, दिनेश्वर तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, मन्टू तिवारी, सिन्टू तिवारी, पहलवान अमरजीत यादव, दया मणि तिवारी, नागेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।